कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री ने श्रीराम मंदिर निर्माण दान के लिए शुरू किया महा अभियान शुरू

By दिनेश शुक्ल | Feb 04, 2021

खरगोन। मध्य प्रदेश के पूर्व किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री सचिन यादव ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विधानसभा क्षेत्र कसरावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुरूवार को दान में सबकी सहभागिता महा अभियान की शुरूआत की है। महा अभियान की शुरूआत करते हुए सचिन यादव ने बताया कि अध्योध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विधानसभा क्षेत्र कसरावद के प्रत्येक गांव के हर एक नागरिक से एक एक रूपए के दान से सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। उन्होनें बताया कि इस महा अभियान में किसानों, मजदूरों और गरीबों  की भी एक एक रूपए की सहभागिता होगी। सचिन यादव ने बताया कि दान में सबकी सहभागिता महा अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक गांव जाकर सभी की कम से कम एक-एक रूपए की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। दानदाता एच्छिक रूप से अधिकतम दान भी स्वेच्छा से दे सकता है। इसके लिए दान पात्र बनाये गये है।

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा करेगी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

इससे पहले पूर्व मंत्री सचिन यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कसरावद में चिंतामणि हनुमान मंदिर और श्रीराम मंदिर में दर्शन, पूजन और आरती की। वही दान में सबकी सहभागिता महा अभियान के पहले ही दिन कसरावद वासियों ने बढ़-चढ़कर दान राशि दी। यादव ने कहा कि हम एक-एक रूपए का दान ले रहे हैं। दान मांगते समय कसरावद वासियों ने एक रूपये से लेकर 500 रूपये तक की दान राशि दी है। मैं सभी राम भक्त कसरावद वासियों का आभारी हूँ। कसरावद के कुशवाह मोहल्ले में रवि कुशवाह के यहाँ पहुँचने पर विधायक यादव का स्वागत उनकी छोटी बेटी दिव्यांशी ने किया। दिव्यांशी ने विधायक यादव को तिलक कर उनकी आरती भी उतारी और दान पात्र में दानराशि भी डाली। तो वही 53 वर्षीय एक गृहिणी श्रीमती अनीसा इनाम ने भी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान राशि देते हुए खुशी का इजहार किया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर