पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात, बंद कमरे में हुई चर्चा

By सुयश भट्ट | Oct 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव का काउनडाउन शुरू हो हो गया है। वहीं उपचुनाव से पहले सियासी गलियार में मिलने का दौर भी लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सोमवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय तक मुलाकात हुई। हालांकि दोनों नेताओं ने मुलाकात पर अभी कुछ भी नहीं बोला है। लेकिन दोनों की मुलाकात के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:MP साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी, कहा - बच्चों को रखे मोबाइल से दूर 

दरअसल बीते कुछ दिनों पहले ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने नरोत्तम से मुलाकात की थी। वहीं इससे पहले गोविंद सिंह और कांतिलाल भूरिया भी नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट