जो भी यूक्रेन सीमा के भीतर घुसेगा, मारा जाएगा! पूर्व मिस यूक्रेन ने उठाए हथियार, मिलिट्री यूनिफॉर्म में तस्वीरें आई सामने

By निधि अविनाश | Feb 27, 2022

रूस और यूक्रेन युद्ध चौथे दिन भी जारी है और इन तबाही के बीच कई यूक्रेनी नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए अब हथियार उठा लिया है। इस युद्ध में न केवल पुरुष बल्कि भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई है। आम आदमी, सासंद और यहां तक की यूक्रेन की मॉडल भी अब यूक्रेन को बचाने के लिए युद्ध में रूस के खिलाफ हथियार लेकर खड़े हो गए है। इन्हीं में एक यूक्रेन की सबसे खूबसूरत महिला और पूर्व मिस यूक्रेन ने भी रूस के खिलाफ बंदूक थाम ली है। बता दें कि, साल 2015 में मिस यूक्रेन का ताज जीत चुकीं अनास्तासिया लेनामहिला की बंदूक थामे तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जंग के बीच एलन मस्क ने की यूक्रेन की मदद, मंत्री की गुहार पर एक्टिव किया स्टारलिंक इंटरनेट सेवा

अनास्तासिया रूसी हमलों के बीच अपने देश की रक्षा करने के लिए यूक्रेन की सेना में शामिल हुई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि, उन्होंने अपने घर की सुरक्षा के लिए हथियार उठाया है।अनास्तासिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, कब्जे की नियत से जो भी यूक्रेन सीमा के भीतर घुसेगा, मारा जाएगा। उनके अन्य पोस्ट में मजाकिया लहजे में लिखा है कि, हमारी यूक्रेन की सेना जिस तरीके से लड़ रही है, नाटो को यूक्रेन में शामिल होने के लिए अप्लाई करना चाहिए। अनास्तासिया ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की भी तस्वीर शेयर की है और उन्हें एक सच्चा और मजबूत नेता बताया।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।