जंग के बीच एलन मस्क ने की यूक्रेन की मदद, मंत्री की गुहार पर एक्टिव किया स्टारलिंक इंटरनेट सेवा

elon musk
निधि अविनाश । Feb 27 2022 4:42PM

जानकारी के लिए बता दें कि, रूसी साइबर हमलों के कारण यूक्रेन की राजधानी कीव समते पूर्वी व दक्षिणी शहरों में इंटरनेट सर्विस पूरी तरह से बंद हो गया है जिसके बाद यूक्रेन ने मस्क से मदद की गुहार लगाई थी। मदद के तुंरत बाद ही एलन मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया।

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने कहा कि उनकी स्पेसएक्स कंपनी की स्टारलिंक उपग्रह इंटरनेट सेवा अब यूक्रेन में सक्रिय है। मस्क ने यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन (ट्रांसफॉर्मेशन) मंत्री के एक ट्वीट के जवाब में यह घोषणा की। मंत्री ने कहा था कि मस्क मंगल ग्रह का उपनिवेश करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। मंत्री ने मस्क से उनके देश को स्टारलिंक स्टेशन से जोड़ने का आह्वान किया था। जानकारी के लिए बता दें कि, रूसी साइबर हमलों के कारण यूक्रेन की राजधानी कीव समते पूर्वी व दक्षिणी शहरों में इंटरनेट सर्विस पूरी तरह से बंद हो गया है जिसके बाद यूक्रेन ने मस्क से मदद की गुहार लगाई थी। मदद के तुंरत बाद ही एलन मस्क ने अपनी स्टारलिंक सर्विस को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया।  

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर होगा रूस? यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान

यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मयखैलो फेदोरोव ने एलम मस्क को टौग करते हुए ट्वीट किया था कि, रूस की ओर से लगातार हम पर साइबर हमले हो रहे हैं। हमे तत्काल आपकी मदद की जरूरत है। ट्वीट में आगे लिखा था कि, एलन मस्क आप मंगल पर घर बनाने की योजना बना रहे हैं,यहां रूस यूक्रेन पर कब्जा कर रहा है। आपके रॉकेट अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक लैंड कर रहे हैं, लेकिन यहां रूस के मिसाइल यूक्रेन के आम लोगों को अपना निशाना बना रही हैं। हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि, हमें यूक्रेन में स्टारलिंक स्टेशन मुहैया कराएं, जिससे हम रूस का सामना आसानी से कर सकें। मदद के तुरंत बाद ही एलन मस्क ने जवाब में कहा कि, स्टारलिंक सर्विस अब यूक्रेन में एक्टिव है। कई अन्य टर्मिनल रास्ते में हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़