मिजोरम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रोकाम्लोवा का 79 वर्ष की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

आइजोल। मिजोरम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उपा रोकाम्लोवा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि आइजोल में एबेनेज़र मेडिकल सेंटर में बुधवार शाम उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को गुर्दे से जुड़ी समस्या के बाद 12 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शिक्षण जगत छोड़कर वह 1980 के दशक में राजनीति में शामिल हुए थे और 1986 में ऐतिहासिक मिजो शांति समझौते पर हस्ताक्षर कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

इसे भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की मशहूर 'डब्ल्यू तिकड़' के आखिरी बल्लेबाज एवर्टन वीक्स का हुआ निधन 

उन्होंने 1984 से 1993 के बीच तीन बार राज्य विधानसभा चुनाव जीता था। 1990 में वह मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष बने। थनहावला सरकार में उन्होंने ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग का कार्यभार संभाला। 1994 में उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal