जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी नहीं सुधरें लोग, सोशल मीडिया पर किया Racist कमेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

जैक्सनविले (अमेरिका)। अमेरिकी नौसैन्य अकादमी के पूर्व छात्र न्यासियों के एक पूर्व सदस्य ने सोशल मीडिया पर नस्ली दृष्टि से असंवेदनशील टिप्पणियां करने के लिए रविवार को माफी मांगी। कैप्टन (सेवानिवृत्त) स्कॉट बेथमैन को शनिवार को इस्तीफा देने को कहा गया जब उनकी और उनकी पत्नी के बीच हुई लाइव बातचीत को फेसबुक पर पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में की गई टिप्प्णी को अफ्रीकी अमेरिकी, एशियाई अमेरिकियों और महिलाओं की अकादमी ने नीचा दिखाने वाला बताया है। बेथमैन ने माफी वाले बयान में कहा, “ मैं और मेरी पत्नी सोशल मीडिया पर दिख रही उन असंवेदनशील बातों के लिए कितने शर्मिंदा एवं क्षमाप्रार्थी हैं, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।” उन्होंने कहा, “हमारे साथियों के बारे में बात करते हुए किसी तरह के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने को कभी सही नहीं ठहराया जा सकता।’’

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें