जिम्बाब्वे से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने टीम चयन पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2022

पाकिस्तान की जिंबाब्वे के हाथों शर्मनाक हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने ‘औसत मानसिकता’ और खराब टीम चयन के लिए टीम की आलोचना की है। पाकिस्तान अपने से कम रैंकिंग के जिंबाब्वे के खिलाफ 130 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाया था। पाकिस्तान की टीम पहले मैच में भारत से हार गई थी और उसके लिए अब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह कठिन हो गई है।

मियांदाद ने कहा,‘‘ जब आप अच्छे बल्लेबाजों को बाहर करके खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखते हैं तो यही हाल होता है।’’ पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने भी टीम के प्रदर्शन की आलोचना की और बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,‘‘ ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से सक्षम नहीं थे। जब मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम नहीं चलते हैं तो हमारी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।’’ बट ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि ऐसे खिलाड़ी को कप्तान ना बनाएं जो राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलते हुए कप्तानी के गुर सीखे। किसी को भी कप्तान तभी बनाना चाहिए जबकि आपको लगे उसके पास अन्य खिलाड़ियों का नेतृत्व करने के लिए नेतृत्व क्षमता है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा