पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कुरैशी लाहौर जेल स्थानांतरित किये गए, अदालत में पेश होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2024

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी सहयोगी एवं विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को सोमवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल से लाहौर की कोट लखपत जेल भेज दिया गया। सोमवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। कुरैशी को पिछले साल नौ मई को हुए दंगों के सिलसिले में आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में पेश किया जाना है। जेल में बंद खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता कुरैशी के खिलाफ नौ मई की हिंसा से जुड़े कई मामले लाहौर में दर्ज हैं। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति चुनाव विलंब से कराने की याचिका खारिज की

शासकीय गोपनीयता कानून के उल्लंघन का यह मामला खान के सत्ता में रहने के दौरान का है। हालांकि, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने तीन जून को खान और कुरैशी को इस मामले में बरी कर दिया और उनकी 10 साल जेल की सजा निलंबित कर दी। लेकिन दोनों नेता जेल में ही हैं क्योंकि देशभर में नौ मई को हुई हिंसा के सिलसिले में आठ और मामलों में उन्हें आरोपी बनाया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा खान (71) की गिरफ्तारी किये जाने के बाद देशभर में हिंसा की ये घटनाएं हुई थीं।

प्रमुख खबरें

आपकी EMI पर RBI का बड़ा फैसला जल्द, Inflation के डर से ब्याज दरों में राहत नहीं

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा

तनाव घटने की उम्मीद से बाजार को मिला Boost, Sensex में 800 अंकों की जोरदार वापसी