पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर कोविड-19 पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

कराची। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर यहां खेले जा रहे कायदे आजम ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान टेलीविजन के लिए कमेंट्री करते समय कोविड-19 जांच में पॉजिटिव मिली हैं। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कमेंट्री टीम से हटा दिया गया है और वह पृथकवास में हैं। कमेंट्री पैनल के अन्य सदस्यों ने भी कराची में कोविड-19 जांच करवायी है क्योंकि वे मीर के संपर्क में थे। शुक्रवार को शुरू हुआ यह फाइनल मैच कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में सेंट्रल पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के बीच खेला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर