पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के भांजे ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, सिंधिया को लेकर बोले ये बड़ी बात

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 05, 2022

अटल बिहारी वाजपेई के भांजे अनूप मिश्रा ने अपनी ही पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सिंधिया को बच्चा कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी संध्या को पार्टी की रीति नीति सिखा रही है। आपको बता दें कि अनूप मिश्रा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वह यहां मंत्री भी रह चुके हैं।

अनूप मिश्रा भी ग्वालियर चंबल से ताल्लुक रखते हैं और उनकी सियासत का केंद्र भी यही है। ऐसे में जब उनसे ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने ही अंदाज में कहा कि घर में नया बच्चा आ जाने से शुरुआत के दिनों में तो लगता है कि मां का ध्यान उसकी तरफ नहीं है। लेकिन समय बीतने पर पता चलता है कि नन्हें बच्चे का पालन पोषण बेहतर ढंग से हो, इसलिए मां का ध्यान छोटे बच्चे पर था। वही काम भाजपा कर रही है। अभी सिंधिया को बीजेपी की रीति नीति समझाने का काम किया जा रहा है।

अनूप मिश्रा को ग्वालियर चंबल अंचल के बड़े ब्राह्मण नेताओं में गिना जाता है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का भांजा होने की वजह से उनकी एक अलग पहचान है। बीते दिनों मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रभारी मुरलीधर राव ने अपने एक बयान में ब्रह्मणों और वैश्य समाज को लेकर ऐसा कुछ कह दिया था, जिस पर खूब हंगामा बरपा था। उस दौरान अनूप मिश्रा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने कहा था कितने अक्रांता आए लेकिन सनातन धर्म को खत्म नहीं कर पाए। उसी तरह ब्राह्मणों का कोई भी माई का लाल भक्षण नहीं कर सकता। कोई यह ना भूले कि हम सुदामा है लेकिन वक्त आने पर हमें परशुराम बनने में भी देर नहीं लगेगी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Election Commission का बड़ा एक्शन, चुनाव से पहले 173 Police अफसरों का तबादला

Mongolian Ring में गूंजेगा भारत का पंच, Lovlina-Nikhat की नजरें Asian Championship Gold पर।

KKR vs MI: कप्तान Ajinkya Rahane का दमदार अर्धशतक, मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई कर बनाए 220 रन

SJM की चेतावनी: Petrol-LPG की Panic Buying से पैदा हो रहा कृत्रिम संकट, जमाखोरी से बचें