KKR vs MI: कप्तान Ajinkya Rahane का दमदार अर्धशतक, मुंबई के गेंदबाजों की धुनाई कर बनाए 220 रन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2026

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चार विकेट पर 220 रन बनाए। सपाट पिच पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अपने पहले ही मैच में दबदबा नहीं बना पाए, लेकिन शार्दुल ठाकुर (39 रन देकर तीन विकेट) ने टीम को अहम सफलता दिलाई। टीम के दोनों सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज के 18वें और 20वें ओवर की किफायती गेंदबाजी ने केकेआर को 250 रन के करीब पहुंचने से रोक दिया।

इसके बावजूद पावरप्ले खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 78 रन था। केकेआर ने आठवें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और एक समय ऐसा लग रहा था कि रहाणे तिहरे अंकों (शतक) तक पहुंच जाएंगे। वह 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ठाकुर ने अपने दो अलग-अलग स्पैल में दो विकेट लेकर मेहमान टीम की लय तोड़ दी।नौवें ओवर में ठाकुर ने कैमरन ग्रीन को आउट किया। फिर अपने तीसरे और पारी के 14वें ओवर में ठाकुर ने धीमी क्रॉस-सीम गेंद डालकर रहाणे को चकमा दे दिया, और वह कवर पर खड़े रोहित शर्मा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। रहाणे ने 40 गेंद की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जमाए। उनका मयंक मारकंडे के सिर के ऊपर से लगाया गया शॉट बेहद शानदार था, जो छक्के के लिए गया।

गजनफर की गेंद पर रहाणे ने घुटनों के बल बैठकर मिड-विकेट के ऊपर से एक और जोरदार छक्का लगाया। जहां एक तरफ रहाणे ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया, वहीं रघुवंशी अपनी पारी के अधिकांश हिस्से में काफी धीमे रहे। हालांकि पारी के अंत में उन्होंने कुछ बड़े शॉट लगाकर शानदार वापसी की, जिसकी बदौलत वह 50 रन बनाने में सफल रहे। रघुवंशी को भाग्य का भी साथ मिला, क्योंकि जब वह 21 रन के स्कोर पर थे, तब 15वें ओवर में गजनफर की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच टपका दिया। पर 19वें ओवर में पंड्या ने उन्हें आउट कर दिया। इस तरह उन्होंने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्के लगाए। अंत में रिंकू सिंह ने 21 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।

प्रमुख खबरें

Political Upheaval in West Bengal! अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC विधायकों की बैठक रद्द, 80 में से सिर्फ 20 पहुँचे, ममता बनर्जी बैठेंगी धरने पर

CBSE Contract Dispute | मोबाइल फोन से स्कैन की गईं आंसर शीट, राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक नियुक्ति! 5 नए न्यायाधीशों के नाम पर मुहर, जजों की संख्या बढ़कर हुई 37

पश्चिम बंगाल में महा-मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ; ममता राज के अंत के बाद नया समीकरण