Manmohan Singh Funeral| अंतिम सफर पर निकले पूर्व प्रधानमंत्री, निगम बोध घाट पर कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार

By रितिका कमठान | Dec 28, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा, जिसका ऐलान केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया था। मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है।

 

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया था। बता दें कि इस दौरान केंद्र गृह मंत्रालय ने ये ऐलान भी किया था कि सरकार उनके लिए स्मारक बनाने के लिए स्थान का आवंटन करेगी। उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी को इसकी सूचना की गई है।

 

चल रही तैयारियां

इस बीच, दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होगा। दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री के आवास के बाहर भी कई लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। पूर्वी दिल्ली की निवासी जसमीत ने कहा कि वह अपने पति के साथ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने आई हैं, जिन्हें वह भारत को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध करने का श्रेय देती हैं।

 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की थी। यातायात परामर्श में नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधों और मार्ग परिवर्तन की रूपरेखा दी गई है, तथा जनता से कुछ सड़कों पर जाने से बचने और भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। 

प्रमुख खबरें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स मजबूत बंद

H-1B और H-4 वीज़ा पर अमेरिका सख्त, अब सोशल मीडिया की होगी जांच

Epstein case: अमेरिका में नई फाइलें जारी, रेडैक्शन और गायब दस्तावेज़ों पर विवाद

New Zealand में सिख नगर कीर्तन रोका गया, दक्षिणपंथी विरोध से बढ़ी धार्मिक स्वतंत्रता की चिंता