असम साहित्य सभा परिषद के पूर्व अध्यक्ष AGP छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2021

गुवाहाटी। असम साहित्य सभा परिषद के पूर्व अध्यक्ष परमानंद राजबोंगशी ने शनिवार को असम गण परिषद (अगप) का साथ छोड़ यहां भाजपा की राज्य इकाई के मुख्यालय में भगवा पार्टी का दामन थाम लिया। राजबोंगशी के साथ राज्य के चाय कर्मी संघ के महासचिव रूपेश गोआला भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने असम चुनाव से पहले दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई असम के शिवसागर से लड़ेंगे चुनाव

दास ने यह भी कहा कि पार्टी ने राजबोंगशी को सिपाहजार विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। राजबोंगशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों और उनके पूर्वोत्तर में शांति तथा विकास सुनिश्चित करने के प्रयासों ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिये प्रेरित किया। असम चाय मजदूर संघ के नेता गोआला ने इस मौके पर कहा कि वह भाजपा और इसकी विकास योजनाओं का हिस्सा बनकर प्रसन्न हैं।

प्रमुख खबरें

थाईलैंड–कंबोडिया बॉर्डर पर विष्णु प्रतिमा पर चलाया बुलडोजर, भड़का भारत

बांग्लादेश में हिंसा के बाद बंगाल में महाभारत! BJP-TMC में जुबानी जंग तेज, मिथुन का बड़ा आरोप

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें