जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई असम के शिवसागर से लड़ेंगे चुनाव

akhil gogoi Twitter

राइजर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भास्को डी सैकिया ने कहा कि हमने केवल 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है ताकि मतों का विभाजन नहीं हो और भाजपा को हराया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में एक सीएए-विरोधी सरकार बने।

गुवाहाटी। जेल में बंद कार्यकर्ता अखिल गोगोई असम विधानसभा चुनाव में अपनी नवगठित पार्टी राइजर दल के उम्मीदवार के तौर पर शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए राइजर दल के कार्यकारी अध्यक्ष भास्को डी सैकिया ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष गोगोई शिवसागर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण में राइजर दल 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि, एक सीट पर उसकी ओर से अभी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करना बाकी है। वहीं, दूसरे चरण में छह सीटों पर किस्मत आजमाएगी। 

इसे भी पढ़ें: असम चुनाव के लिए BJP ने जारी की 92 उम्मीदवारों की लिस्ट, CM सर्बानंद माजुली से लड़ेंगे चुनाव 

सैकिया ने कहा कि हमने केवल 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है ताकि मतों का विभाजन नहीं हो और भाजपा को हराया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में एक सीएए-विरोधी सरकार बने। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोगोई को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में हैं। असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे जोकि 27 मार्च से शुरू होंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़