मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी गईं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2019

पुणे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को शनिवार को मैक्सिको सरकार का विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा परिया ने पाटिल को एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘ओर्डन मैक्सिकाना डेल अगुलिया एज्टेका (अज्टेक ईगल सम्मान) सम्मान प्रदान किया। पाटिल 2007-12 के बीच देश की राष्ट्रपति थीं।

इसे भी पढ़ें: मुश्किल को मुमकिन बनाने वाले सख्त प्रशासक की ही जरूरत थी गृह मंत्रालय को

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और मैक्सिको के मध्य पारस्परिक समझौते पर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के समय हस्ताक्षर हुये थे और तब दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया था।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की