पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानियत, आपसी सम्मान और समाज को जोड़ने का एक पवित्र धागा है। भारत का यह अनूठा त्योहार जीवनभर का एक अटूट बंधन है।