राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम विधायकों में से एक और राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भ्रष्ट नंबर एक बताते हुए सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग करेंगे। कैलाश मेघवाल ने भीलवाड़ा के एक गांव में एक सार्वजनिक बैठक में यह टिप्पणी की। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को हाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव घोषणा संकल्प पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया गया था। समिति की बैठक सोमवार को जयपुर में हुई जिसमें अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कैलाश मेघवाल ने कहा, ‘‘यह अर्जुन मेघवाल भ्रष्ट नंबर एक हैं। आज भी उनपर भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखूंगा कि वह उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करें।’’

हाल में अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर विधि व न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। वह लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रहे और बाद में वित्त, कॉर्पोरेट मामले, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, जल संसाधन, संसदीय मामले और संस्कृति जैसे विभागों को संभालने वाले राज्य मंत्री रहे। उनसे टिप्पणी के लिए मंत्री से संपर्क नहीं हो सका।राजनीति में आने से पहले अर्जुनराम मेघवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। भाजपा की घोषणा पत्र समिति की बैठक सोमवार को जयपुर में पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें घोषणा पत्र की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार बैठक में संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और मौजूदा महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ने के लिए जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच संकल्प पत्र लेकर जाएगी... जिसमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार , बेलगाम अपराध, पेपरलीक, किसानों की कर्जमाफ़ी सहित प्रमुख मुद्दे होंगे।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।