क्रिकेट जगत के ‘बाबाभाई ’ हसमुखभाई जोशी का 85 साल की उम्र में हुआ निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

राजकोट। सौराष्ट्र के पूर्व कोच और मैनेजर हसमुखभाई जोशी का गुरूवार को निधन हो गया। उन्हें क्रिकेट जगत में ‘बाबाभाई ’ के नाम से जाना जाता था। जोशी 85 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ बाबाभाई जोशी ने कई भूमिकाओं में सौराष्ट्र क्रिकेट की सेवा की।

इसे भी पढ़ें: कर्णी सिंह रेंज पर निशानेबाजी कोच कोविड-19 पॉजिटिव, लेकिन ट्रेनिंग जारी रहेगी: साइ

बतौर खिलाड़ी, अंडर 16, अंडर 19, अंडर22 चयनकर्ता, अंपायर, कोच और मैनेजर सभी रूपों में।’’ उन्होंने ‘ओल्ड रणजी ट्राफी प्लेयर्स आफ द पीरियड 1963 टू 1969 : माय टीममेट्स एंड इंटिमेट्स’ किताब भी लिखी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सौराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री