सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई रैफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

राजकोट। सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रैफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने रविवार को यह जानकारी दी। जडेजा 66 साल के थे। एससीए ने बयान में कहा, ‘‘एससीए में सभी राजेंद्रसिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ।’’ जडेजा दायें हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे। उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए।

इसे भी पढ़ें: ओलंपिक की तैयारी पर सिंधू ने कहा, कोच मेरे लिए ट्रेनिंग में मैच जैसी स्थिति तैयार कर रहे हैं

उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए। जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे। वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे। बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, ‘‘राजेंद्रसिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे।

इसे भी पढ़ें: यूवेंटस ने इंटर मिलान को हराया, अटलांटा ने चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई किया

क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।’’ एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया, ‘‘यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। राजेंद्र सर जिन लोगों से मैं मिला उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले।

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah

दिल्ली-NCR में GRAP III की पाबंदियां लागू, वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा