Supreme Court के पूर्व न्यायाधीश खानविलकर ने लोकपाल अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2024

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को रविवार को राष्ट्रपति भवन में लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति खानविलकर (66) ने 13 मई, 2016 से 29 जुलाई, 2022 तक शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में सेवा दी। 


एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति खानविलकर को पिछले महीने लोकपाल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 27 मई, 2022 को पिनाकी चंद्र घोष की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त था।

प्रमुख खबरें

American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार

वाजपेयी का कद, पदों से कहीं अधिक बड़ा था : Rajnath Singh

अधिकारी मजनू का टीला इलाके में बने अवैध कैफे और रेस्तरां पर कार्रवाई करें : Delhi High Court

Jharkhand : मुर्गों की लड़ाई के दौरान व्यक्ति की गोली मारकर हत्या