तालीबान के पूर्व प्रवक्ता का दावा, पाकिस्तानी सरकार ने विरोधियों के खात्मे के लिए बनाया था 'डेथ स्क्वॉड'

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2020

तालीबान के पाकिस्तानी धड़े तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीपीपी ) के पूर्व प्रवक्ता ने एक बड़ा दावा किया है। 10 अगस्त को एक ऑडियो संदेश में एहसानुल्लाह एहसान ने दावा किया है कि पाकिस्तान सरकार न सिर्फ तालीबान की मदद कर रही थी, बल्कि अपने विरोधियों को वो तालीबान के हाथों मरवा भी रही थी। यही नहीं, पाकिस्तानी सरकार ने तालीबान के कुछ लड़ाकों को मिलाकर एक 'डेथ स्क्वॉड' भी बनाने की कोशिश में थी, जो सरकार के विरोधियों का चुन चुन कर खात्मा करती। एहसानुल्लाह ने कहा कि जो लिस्ट मुझे दी गई, उसमें से ज्यादा तर लोगों का संबंध खैबर पख्तूनख्वा से था और वो सब पश्तून थे।ये लोग समाज के हर तबके से तालुक रखते थे। जिनमें पश्तून पत्रकारों के नाम भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी संसद के निचले सदन ने FATF संबंधी पांच विधेयक किए पारित, जानें वजह

बता दें कि टीपीपी का पूर्व प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी कैद से फरार हो गया था। एहसान ने तालीबानी प्रवक्ता के तौर पर मलाला यूसुफजई, 2014 में वाघा बॉर्डर पर आत्मघाती हमले और अन्य आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े