पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

शिमला।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है। उनके पोते ने यह जानकारी दी। सुखराम 94 वर्ष के थे और सात मई से नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे। हिमाचल में कांग्रेस के नेता एवं सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि अलविदा दादा जी, अब आपका फोन कभी नहीं आएगा। हालांकि, उन्होंने सुखराम का निधन कब हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें: जाति आधारित जनगणना प्रक्रिया शुरू करने के लिए नीतीश को 48 से 72 घंटे का अल्टीमेटम : तेजस्वी

शर्मा ने सुखराम के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर भी साझा की। सुखराम को चार मई को मनाली में मस्तिष्काघात हुआ था। इसके बाद उन्हें मंडी के एक क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स लाया गया था। सुखराम ने पांच बार विधानसभा चुनाव और तीन बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2011 में उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। यह मामला 1996 का था, जब वे संचार मंत्री थे। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी