अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना वायरस से संक्रमित, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने का कामना

By रेनू तिवारी | Mar 14, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि उनकी पत्नी मिशेल संक्रमित नहीं हैं। ओबामा ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘ पिछले करीब दो दिन से मेरे गले में खराश थी, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ शुक्र है कि मैंने और मिशेल ने टीकाकरण करा लिया था और बूस्टर खुराक भी ली है।’’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस असम विधानसभा में महंगाई, सीमा विवाद जैसे मुद्दे उठायेगी

ओबामा ने अमेरिकियों को संक्रमण दर में गिरावट के बावजूद कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में करीब 35,000 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि मध्य जनवरी में यह संख्या करीब आठ लाख थी। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि अमेरिका में करीब 75.2 प्रतिशत वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और इनमें से 47.7 प्रतिशत लोगों ने बूस्टर खुराक भी ले ली है।

प्रमुख खबरें

UPI MDR Charges: केंद्र सरकार वापस ले फैसला, PMK प्रमुख Anbumani Ramadoss ने उठाई मांग

UPI पर ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं, Jyotiraditya Scindia ने समझाया MDR का नया नियम

Golf Course Road Hit-and-Run: गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी Kalyan Bainsla को 2 दिन की रिमांड पर भेजा

UPI Payment Charges और UPI New Rules सामने आते ही जनता खुश, Modi Hai To Sab Mumkin Hai