उत्तर प्रदेश में बदमाशों में पुलिस का डर खत्म! आजमगढ़ में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्‍या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2020

आजमगढ़ (उप्र)। आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्‍लीपुर गांव में शनिवार की रात पूर्व ग्राम प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में नौ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। इस समय उनकी भाभी ग्राम प्रधान हैं।

इसे भी पढ़ें: योगी ने कोरोना से बचाव, उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दिए निर्देश

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और पूर्व प्रधान के शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया जिसका परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रमुख खबरें

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत

AFC U-20 Asian Cup में India U-20 Team की ऐतिहासिक एंट्री, Qualifier में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त