PAK को चकमा देकर सियाचिन पर कब्जा करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल हून का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2020

नयी दिल्ली। सियाचिन में वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) प्रेम नाथ हून का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून (सेवानिवृत) ने देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें: देश की पहली लोकसभा के सदस्य रहे कमल बहादुर सिंह का 94 साल की उम्र में निधन

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून (सेवानिवृत) के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे देश को मजबूत एवं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं मित्रों के साथ है।

प्रमुख खबरें

दुबई दुनिया का सबसे बड़ा टर्मिनल बना, जानें 400 गेट वाले इस एयरपोर्ट के बारे में

Omkareshwar Temple: इस ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव और मां पार्वती करते हैं शयन, जानिए रहस्यमयी बातें

UP से दिख रही राहुल-प्रियंका की दूरी, अखिलेश भी कर रहे कम प्रचार, मोदी-योगी खूब दिखा रहे अपनी ताकत

जी7 जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई नहीं कर सकता ये दावा एकदम बकवास, UN क्लाइमेट चीफ बोले- नतीजे पहले से निर्धारित नहीं कर सकते