देश की पहली लोकसभा के सदस्य रहे कमल बहादुर सिंह का 94 साल की उम्र में निधन

kamal-bahadur-singh-who-was-a-member-of-the-country-s-first-lok-sabha-died-at-the-age-of-94
[email protected] । Jan 5 2020 6:22PM

पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने शोक संदेश में, कुमार ने कहा कि सिंह ने शिक्षा क्षेत्र और समाज को समग्र रूप से विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पटना/बक्सर। देश की पहली लोकसभा के सदस्य और तत्कालीन डुमरांव राज (जमींदारी रियासत) के अंतिम महाराजा कमल बहादुर सिंह का बिहार के बक्सर जिले में रविवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। पूर्व सांसद सिंह के दो बेटे- चंद्रविजय सिंह और मानविजय सिंह हैं। चंद्रविजय सिंह ने कहा, ‘‘कमल बहादुर सिंह पिछले छह वर्षों से अस्वस्थ थे। उन्होंने सुबह 5.10 बजे भोजपुर कोठी में अंतिम सांस ली।’’

इसे भी पढ़ें: 28 साल बाद बचपन के 3 दोस्त संभालेंगे देश की सुरक्षा की कमान

पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने शोक संदेश में, कुमार ने कहा कि सिंह ने शिक्षा क्षेत्र और समाज को समग्र रूप से विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें: रिटायर हुआ वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27, जोधपुर में भरी आखिरी उड़ान

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सिंह के निधन के साथ ही एक स्वर्णिम और गौरवशाली युग का अंत हो गया। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर अपनी भूमि और संसाधनों का दान किया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़