Fortis Healthcare के शानदार Q4 Results, मुनाफा 44% उछलकर ₹271 करोड़ के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2026

 अस्पतालों की शृंखला संचालित करने वाली कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 44.23 प्रतिशत बढ़कर 271.19 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 2024-25 की समान तिमाही में 188.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। फोर्टिस हेल्थकेयर ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 2,364.67 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2,007.20 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में फोर्टिस हेल्थकेयर का शुद्ध लाभ 31.5 प्रतिशत बढ़कर 1,064.19 करोड़ रुपये हो गया, जबकि उसकी कुल एकीकृत आय 17 प्रतिशत बढ़कर 9,178.5 करोड़ रुपये रही। फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशुतोष रघुवंशी ने कहा, “जनवरी-मार्च तिमाही में कारोबार का प्रदर्शन स्थिर रहा, जिससे हम वित्त वर्ष का समापन मजबूत स्थिति में कर सके। हमारे कुल राजस्व में अस्पताल कारोबार की हिस्सेदारी अब 85 प्रतिशत है और इसका प्रदर्शन लगातार अच्छा बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार