बाबा साहब सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास भाजपा सरकार की नाटकबाजी: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्मारक सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास को भाजपा सरकार की नाटकबाजी करार देते हुए आरोप लगाया कि छलावे, नाटकबाजी और दलितों-पिछड़ों का हक मारने के मामले में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित होने वाले भारत रत्न डॉ आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में निकला ‘लोकतंत्र का जनाजा’, सदन में चारपाई लेकर पहुंचे PTI के विधायक, मचा हंगामा

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, वैसे इस प्रकार के छलावे व नाटकबाजी के मामले में चाहे भाजपाकी सरकार हो या सपा अथवा कांग्रेस आदि की, कोई किसी से कम नहीं, बल्कि दलितों व पिछड़ों आदि का हक मारने व उनपर अन्याय-अत्याचार आदि के मामले में वे एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं, जो सर्वविदित है तथा यह अति दुःखद। बसपा प्रमुख ने दावा किया इसी का परिणाम है कि दलित व पिछड़ों के लिए आरक्षित लाखों सरकारी पद अभी भी खाली पड़े हैं तथा इनके संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर उप्र में बसपा सरकार द्वारा निर्मित विश्व स्तरीय भव्य स्थलों व पार्कों आदि की घोर उपेक्षा पिछले सपा शासनकाल से ही लगातार जारी है जो अति-निन्दनीय है।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात