अशोक विश्वविद्यालय के संस्थापकों ने अपनी आत्मा से ‘समझौता’ किया : रघुराम राजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी अशोक विश्वविद्यालय की आत्मा है, लेकिन क्या अपनी आत्मा को बेचने से ‘दबाव समाप्त हो जाएगा।’’ प्रसिद्ध अर्थशास्त्री राजन अशोक विश्वविद्यालय से भानु प्रताप मेहता तथा अरविंद सुब्रमणयम के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इससे पहले इसी सप्ताह सोनीपत का यह प्रमुख विश्वविद्यालय राजनीतिक टिप्पणीकार मेहता और अर्थशास्त्री सुब्रमण्यम के इस्तीफे के बाद विवादों के घेरे में आ गया था। यह विश्वविद्यालय उदार कला और विज्ञान विषयों में पाठ्यक्रम उपलब्ध करता है।

इसे भी पढ़ें: ममता दीदी का मानसिक संतुलन बिगड़ा, उन्हें किसी सलाहकार की जरूरत है: शेखावत

अशोक विश्वविद्यालय में हालिया घटनाक्रमों पर शिकॉगो विश्वविद्यालय, बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस केप्रोफेसर राजन ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी इस महान विश्विविद्यालय की आत्मा है। इसपर समझौता कर विश्वविद्यालय के संस्थापकों ने आत्मा को चोट पहुंचाई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप अपनी आत्मा को ‘बेचने’ की मंशा रखते हैं, तो क्या इससे दबाव समाप्त हो जाएगा। यह निश्चित रूप से भारत के लिए एक बुरा घटनाक्रम है।’’ मेहता के इस्तीफे के बाद प्रोफेसर सुब्रमणयम ने भी विश्विविद्यालय से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Iran के फैसले पर Trump का दो टूक: कोई परवाह नहीं, Nuclear रोकना ही मकसद

CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: 2027 UP Elections से पहले Lodheshwar Corridor की नींव, PDA को जवाब?

Truecaller के Frequently Blocked टैग पर TRAI सख्त, 1600 सीरीज के बैंकिंग कॉल्स पर भ्रम फैलाने का आरोप

सपा की बड़ी घोषणा! Dharmendra Yadav बोले - Lok Sabha में ‘परिसीमन बिल’ रोकने के लिए लगाएंगे पूरी ताकत