फर्जी कॉल सेंटर के जरिये लोगों को ठगने वाले चार आरोपी बरेली से गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ नौकरी देने के बहाने फर्जी कॉल सेंटर के जरिये एक हजार से अधिक लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान प्रांशु (27) हिमांशु (20), पंकज पांडे (27) और दीपक कुमार (28) के तौर पर हुई है। प्रांशु और हिमांशु उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं जबकि पंकज फरीदाबाद का और दीपक यहां बदरपुर का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: रूस के स्कूल में गोलीबारी, 6 बच्चों की मौत, हमलावर ने खुद को मारी गोली

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि बरेली से एक फर्जी कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के बैंक खाते के विवरण और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चला कि उन लोगों द्वारा कई लोगों को ठगा गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि पुलिस का एक दल बरेली के बसंत विहार गया। वहां छापा मारकर चार आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपियों ने विभिन्न कंपनियों में नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर एक हजार से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर