रूस के स्कूल में गोलीबारी, 6 बच्चों की मौत, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Russia School
Creative Common
अभिनय आकाश । Sep 26 2022 3:34PM

स्कूल में कक्षा 1 से 11 तक के बच्चों को पढ़ाया जाता था। वर्नर और स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी ने खुद को गोली मार ली है।

मध्य रूस के एक स्कूल में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने छह लोगों की हत्या कर दी और बच्चों सहित 20 अन्य को घायल कर दिया। स्कूल में कक्षा 1 से 11 तक के बच्चों को पढ़ाया जाता था। वर्नर और स्थानीय पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी ने खुद को गोली मार ली है। अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और उसके आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बंदूकधारी या उसके इरादों के बारे में कोई विवरण जारी नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: रूसी रक्षा उपकरणों पर निर्भरता का कारण भारत की ओर से कोशिश का अभाव नहीं है: जयशंकर

इज़ेव्स्क, 640,000 का एक शहर, मध्य रूस में यूराल पहाड़ों के पश्चिम में मास्को से लगभग 960 किलोमीटर (596 मील) पूर्व में स्थित है। बता दें कि सुबह एक बंदकधारी ने स्कूल में हमला कर दिया था। उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जेंद्र ब्रोचालोव ने एक वीडियो जारी करते बताया कि अज्ञात हमलावर क्षेत्र की राजधानी इझेवस्कर क्षेत्र की राजधानी स्थित एक स्कूल में घुसा, उसने एक सुरक्षाकर्मी और यहां मौजूद कुछ बच्चों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में बच्चे शामि हैं। लोग  घायल भी हुए हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़