चक्रवात के चलते पश्चिम बंगाल को हुआ अधिक नुकसान, NDRF की चार और टीमें भेजी जा रही कोलकाता: प्रधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) प्रमुख एस एन प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर बल की चार अतिरिक्त टीमें कोलकाता भेजी जा रही हैं और वे वायुसेना के विमान से देर शाम तक वहां पहुंच जाएंगी। प्रधान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात अम्फान के चलते हुए नुकसान के मद्देनजर चेन्नई और पुणे से बल की दो-दो टीमें विमान से कोलकाता भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों टीमों के शाम साढ़े चार बजे रवाना होने और रात करीब साढ़े आठ बजे कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम है। 

प्रधान ने कहा कि चक्रवात का सामना कर रहे राज्यों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐसा लगता है कि ओडिशा के प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति की ओर जनजीवन के लौटने में 24-48 घंटे लगेंगे, जबकि पश्चिम बंगाल को कहीं अधिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सर्वेक्षण किये जाने पर ही चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन हो पाएगा।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में मजबूती, BSE Sensex 705 अंक उछलकर 72594 के पार

Apple संस्थापक Steve Jobs की पुण्यतिथि, जानें 5 अक्टूबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Shaktipeeth Jwala Ji: हिमाचल प्रदेश के Jwala Devi Temple में बिना तेल-बाती जलती हैं 9 पवित्र ज्वालाएं

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स