मंगलुरु में पंपवेल के पास राज्य परिवहन निगम की बसों पर पथराव मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025

कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव के बीच राज्य परिवहन निगम की बसों पर पथराव के मामले में चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

एक विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि मंगलुरु पूर्व पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंपवेल के पास शुक्रवार सुबह बसों पर हुए पथराव की घटना के संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह 6:50 बजे से 7:00 बजे के बीच, पंपवेल के पास पांच सरकारी बसों पर पत्थर फेंके गए। पत्थर बसों के सामने के विंडशील्ड पर फेंके गए जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा।

बस चालक सतीश नाइक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, अपराध संख्या 72/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4), 3(5) और कर्नाटक संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में चार आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में बसों के सामने के शीशों को नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो स्कूटर भी जब्त किए हैं। पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi Vadra को PM उम्मीदवार बनाने की माँग ने पकड़ा जोर, Rahul Gandhi की लगातार विफलता से परेशान हैं Congress Leaders!

गैंगस्टर विकास दुबे पर आधारित वेब सीरीज ‘यूपी 77’ की रिलीज रोकने की याचिका पर नोटिस जारी

Lipstick लगाने से पहले यह 1 चीज लगा लें, सर्दियों में नहीं फटेंगे होंठ

Unnao rape case: कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, रखीं ये शर्तें