इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार व्यक्तियों की मौत, एक अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना के यादाद्री-भोंगिर जिले के मंदिर नगर यादगिरिगुट्टा में शुक्रवार को एक इमारत का छज्जा गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि करीब 20 साल पुरानी इस इमारत के भूतल पर दुकान और पहली मंजिल पर एक आवास था।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन को मार गिराया

यादगिरिगुट्टा यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि इस इमारत का छज्जा उसके नीचे बैठे चार व्यक्तियों पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि इससे इन चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार संदेह है कि इस घटना की वजह खराब गुणवत्ता का निर्माण है।

प्रमुख खबरें

Demonetisation से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी: BJP

अवैध प्रवासियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी, Donald Trump ने अपनी निर्वासन नीति का किया बचाव

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar