Pune-Mumbai Expressway पर रसायन से भरे टैंकर में आग लगने से चार की मौत, तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2023

पुणे। पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक टैंकर में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि लोनावाला और खंडाला के बीच यह घटना घटी। टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे।

इसे भी पढ़ें: Jammu-kashmir में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, Delhi-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह हिली धरती

लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गये और तीन की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Ghaziabad Blast में पाकिस्तानी आतंकी Shahzad Bhatti के नेटवर्क की तलाश, ATS जुटी पड़ताल में

RBI ने Abhyudaya Co-operative Bank के बोर्ड को भंग रखने की मियाद एक साल और बढ़ाई

तुर्किये के अंताल्या में COP31 शिखर सम्मेलन शुरू, पेरिस जलवायु लक्ष्यों और फंडिंग पर मतभेद

Ladakh में ठंड और परिसीमन विवाद के बीच LAHDC चुनाव टालने की मांग, करगिल में 10 नवंबर को बंद