भाजपा कार्यकर्ता की मौत की जांच के लिए चार सदस्यीय पुलिस दल गठित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2022

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई बीजेवाईएम के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच की खातिर चार सदस्यीय पुलिस दल का गठन किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। तीन दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता का शव शहर के काशीपुर इलाके में एक खाली इमारत में फांसी के फंदे से लटका पाया गया था। जासूसी विभाग और स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारियों का दल अभी चौरसिया के फोन की जांच करने की कोशिशों में जुटा है।

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण की जमकर हो रही वाहवाही, अधिकारी ने स्टॉफ से मांगा पानी तो बोतल लेकर खुद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री

चौरसिया की मां और भाई ने पहले दावा किया था कि उनके बृहस्पतिवार रात को लापता होने से थोड़ी देर पहले अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि धमकी क्यों दी गई थी। बीजेवाईएम कार्यकर्ता चौरसिया की मौत के बाद राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मामले की सीबीआई जांच का आह्वान किया है। कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत चौरसिया के शव का पोस्टमार्टम अलीपुर स्थित रक्षा विभाग के पूर्वी कमान अस्पताल में किया गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Earthquake Alert की जांच के लिए हर 9 तारीख को बजेगा सायरन

National Open Athletics Championship शुरू, Kishore Jena और Shaili Singh पर रहेंगी नजरें

राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर लोकतांत्रिक असहमति पर हमला, केरल सीएम सतीशन ने बोला हमला

भारत-UK Financial Markets Dialogue में व्यापार और निवेश बढ़ाने पर सहमति