Etah में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

एटा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को कथित रूप से हमला करके एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65) और उनकी बेटी ज्योति (23) तथा कमल सिंह की पत्नी रत्ना सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि हमले में रत्ना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई और एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

स्थानीय निवासी अभिलाख सिंह ने बताया कि गंगा सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पांडे ने बताया कि कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित कर लिया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने ईंट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पायेगी।

एएसपी ने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे के सहारे हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एएसपी के मुताबिक क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है एवं शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Johnson & Johnson का बड़ा फैसला: Cancer के हजारों केस खत्म करने के लिए देगी $5.5 Billion Settlement

Indigo के दबदबे के बीच पिछड़ती Air India, Tata Group के सामने Market Share बचाने की बड़ी चुनौती

Hindustan Unilever के शेयर में बड़ी गिरावट, Global Cues के बीच सुस्त बंद हुआ Stock Market

NEET-UG पर Lok Sabha में बोले Tejasvi Surya: छात्रों को समाधान चाहिए, राजनीति नहीं