कन्नूर में रसोई गैस रिसाव के बाद लगी आग से चार प्रवासी श्रमिक झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025

केरल के पुथियांगडी बंदरगाह के पास शुक्रवार सुबह कमरे में खाना पकाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग की चपेट में आकर चार प्रवासी श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित मूल रूप से ओडिशा निवासी हैं। सभी को इलाज के लिए परियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे खाना पकाते समय यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के बयान के अनुसार, पिछली रात गैस चूल्हा ठीक से बंद नहीं किया गया था और इसी कारण कमरे में गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह जब श्रमिकों ने चूल्हा जलाने की कोशिश की तो कमरे में आग लग गई।

प्रमुख खबरें

जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी... पिता को याद करके रिंकू सिंह ने किया भावुक पोस्ट

Basoda Puja 2026: शीतला अष्टमी पर क्यों नहीं जलता चूल्हा? Sheetala Mata पर क्यों चढ़ता है बासी भोजन, जाने पूजा विधि

LPG Crisis पर Kejriwal का बड़ा हमला, PM Modi, Trump के आगे झुके, देश चुका रहा कीमत

Middle East संकट का असर: Tamil Nadu में LPG की किल्लत? CM Stalin ने PM Modi को लिखा खत