Delhi Blast Case में चार और आरोपी गिरफ्तार, NIA टीम ने जम्मू-कश्मीर से हिरासत में लिया

By अभिनय आकाश | Nov 20, 2025

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर हुए विस्फोट के चार और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या छह हो गई है। पटियाला हाउस कोर्ट के जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी पेशी आदेश पर चारों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हिरासत में लिया गया। इनकी पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. मुज़म्मिल शकील गनई, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. अदील अहमद राथर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी डॉ. शाहीन सईद और जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी मुफ्ती इरफान अहमद वागे के रूप में हुई है। एजेंसी के अनुसार, इन सभी ने इस हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला

Main Vaapas Aaunga के मुरीद हुए Anurag Kashyap, इम्तियाज़ अली को लिखा खास नोट, बोले- आई लव यू मटनखोर