राजस्थान में कोरोना से चार और लोगों की मौत, 457 नये संक्रमित मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 457 नये मामले सोमवार को आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,10,278हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों की संख्‍या 2,714 हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,714हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 504, जोधपुर में 292, अजमेर में 220, कोटा में 167, बीकानेर में 166 भरतपुर में 120, उदयपुर में 111, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में कोरोना टीकाकरण भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप होगा: योगी

उन्होंने बताया कि सोमवार को राज्य में 755 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए इससे राज्य में अब तक कुल 2,99,375 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 457 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,10,278 हो गयी जिनमें से 8,189 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 71, जोधपुर में 69, पाली में 36, नागौर में 32, भीलवाडा में 30, कोटा में 21 नये संक्रमित शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Game of Thrones के Jon Snow अब बनेंगे हॉगवर्ट्स के प्रोफेसर! Kit Harington की हैरी पॉटर सीरीज में धमाकेदार एंट्री

BRICS Summit 2026: हंसो, बना रखी है क्यूं ये सूरत रोनी? एक जगह अगर जमा होंगे तीनों- मोदी-जिनपिंग और पुतिन

Kejriwal का BJP को चैलेंज: Punjab के 1000 Schools बनाम Gujarat के 1000 Schools, आओ करें तुलना

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara