राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत, 206 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई, जिसके साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 125 हो गयी है। इस बीच 206 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4534 हो गयी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया, ‘‘जयपुर व करौली में एक एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं अन्य राज्यों के दो लोगों की भी यहां इस संक्रमण के कारण मौत हुई है जिनमें दो माह का एक बच्चा भी है।’’ राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गयी है। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 206 नये मामले आए। राज्य में लगातार दूसरे दिन, एक ही दिन में 200 से ज्यादा नये संक्रमित मिले हैं। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक पैकेज से नहीं बढ़ेगी महंगाई, कोरोना की वजह से अपस्फीति की स्थिति: मुख्य आर्थिक सलाहकार

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह