मुंबई से लौटे चार और लोग हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

शिमला। मुंबई से लौटे चार और लोग मंडी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर शनिवार को 173 हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीवानंद चौहान ने बताया कि मुंबई से लौटे जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें तीन एक ही परिवार के सदस्य (एक महिला, उसका बेटी और बेटी) हैं। ये लोग पहले से ही पृथक केंद्र में रह रहे थे। चौहान ने बताया कि महिला का पति भी हाल में मुंबई से लौटा है, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 का आंकड़ा 1.16 लाख के पार, सरकार ने कहा मृत्यु दर दुनिया की अपेक्षा काफी कम

इनके अलावा मुंबई में रहने वाला 61 वर्षीय टैक्सी चालक भी संक्रमित पाया गया है। वह मुंबई से कुछ लोगों को कुछ दिन पहले राज्य में लेकर आया था और उसे बुखार जैसे लक्षण दिखने के बाद पृथक-वास में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमित 110 लोगों का अभी उपचार किया जा रहा है और 59 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हमीरपुर में सामने आए हैं। हमीरपुर में 55, कांगड़ा में 30, मंडी में आठ, सोलन और बिलासपुर में पांच-पाच, सिरमौर, ऊना और चम्बा में दो-दो और कुल्लू में एक मामला सामने आया है। उपायुक्त हरिकेश मीना ने बताया कि हमीरपुर में हाल में संक्रमित पाए गए सभी 14 लोग मुंबई से लौटे थे।


प्रमुख खबरें

Mutual Fund कंपनियों में संदिग्ध लेनदेन रोकने के लिए संस्थागत व्यवस्था का गठन होः SEBI

गैग ऑर्डर का उल्लंघन करना पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप पर 8000 डॉलर का जुर्माना

Rahu And Jupiter Conjunction: गुरु-राहु की युति से कुंडली में बनता है विनाशकारी योग, जीवन में आते हैं कई बदलाव

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल को लेकर डीके शिवकुमार ने अमित शाह पर बोला हमला, कहा- अभी भी जेडीएस के साथ गठबंधन में क्यों?