महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4 और मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 116 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इससे संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के नये मामले मुंबई से सामने आये है। उन्होंने बताया कि चार लोगों का शहर के नगरपालिका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं।

इसे भी देखें : 21 दिन के लिए India Lockdown, Modi बोले इसे Curfew ही समझें 

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।