मुश्ताक अली ट्राफी के लिये टीम में शामिल मुंबई के चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

मुंबई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये मुंबई की टीम में शामिल चार खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है और उनके स्थान पर नये खिलाड़ियों का चयन कर दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि सीनियर टीम के चार खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। ये खिलाड़ी शम्स मुलानी, साइराज पाटिल, प्रशांत सोलंकी और सरफराज खान हैं।’’ यह भी पता चला है कि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन चारों के स्थान पर नये खिलाड़ियों का चयन कर दिया है जिनके नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश