NCP के 3 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस नेता ने भी ली सदस्यता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में विपक्षी एकता को एक बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का एक और राकांपा के तीन विधायक बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इन विधायकों ने एक दिन पहले विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। भगवा पार्टी के सूत्रों ने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा चारों को मैदान में उतार सकती है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना के बीच सीटों का बंटवारा किस प्रकार से होता है। राकांपा के जिन तीन विधायकों ने अपना पाला बदला है, वे सतारा से शिवेंद्रराजे भोंसले, नवी मुंबई के ऐरोली से संदीप नाईक और अहमदनगर जिले के अकोले से वैभव पिचड़ हैं। इनके अलावा भाजपा का दामन थामने वालों में मुंबई के वडाला से कांग्रेस के विधायक कालिदास कोलंबकर भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेठी तो गंवाया ही, अब अमेठी के राजा भी हाथ झटक कर चल दिए

विधायक बुधवार सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए। वैभव पिचड़ के पिता और राज्य के पूर्व आदिवासी विकास मंत्री मधुकर पिचड़ भी इस समारोह में शामिल हुए। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने हाल ही में दावा किया कि चुनाव से पहले भाजपा के साथ जुड़ने के लिए कांग्रेस और राकांपा के कम से कम 50 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं।

प्रमुख खबरें

Money laundering case: सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jharkhand के पूर्व सीएम Hemant Soren की अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा

Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह ने लखनऊ से किया नामांकन, यूपी-उत्तराखंड के सीएम की रही मौजूदगी

Indian Navy ने फिर दिखाई शक्ति, समुंदर में बने देवदूत, कुछ इस तरह हूति विद्रोदियों के चंगुल से छुड़ा लिया ऑयल शिप

PCB ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ICC को भेजा शेड्यूल, भारतीय टीम जाएगी पाकिस्तान!