गुजरात के बनासकांठा में बस पलटने से चार यात्रियों की मौत, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2024

गुजरात के बनासकांठा जिले में सोमवार को सुबह अंबाजी मंदिर से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अक्षय राज ने बताया, ‘‘दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 25 अन्य को मामूली चोटें आईं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रमुख खबरें

उज्जैन Shahi Masjid मामले में समझौता, Madhya Pradesh High Court ने अपील निपटाई

Bengal के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले हैं, Kolkata में बोले BJP नेता Nitin Nabin

Glowing Skin के लिए असरदार हैं ये 5 किचन फूड्स, ऐसे बनाएं होममेड Face Pack

Muzaffarpur Crime: नाबालिग दलित लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार