उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दर्दनाक हादसा! शादी समारोह में करंट फैलने से चार लोगों की मौत, चार झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हाईटेंशन तार से करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान घटी। सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि एक शादी के पंडाल में लोग जलपान कर रहे थे कि अचानक आई आंधी से पंडाल उखड़ कर ऊपर बिजली की हाईटेंशन तार से सट गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पंडाल पकड़ने की कोशिश की तो उन्हें करंट का तेज झटका लगा।

प्रमुख खबरें

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी

खड़गे परिवार के ट्रस्ट ने हड़पी 100 करोड़ की जमीन? BJP ने लगाए बड़े आरोप, Karnataka में घमासान

Priyank Kharge का Tejasvi Surya पर पलटवार, बोले: पहले Acche Din का White Paper दिखाएं