जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक वाहन के खाई गिर जाने से चार लोगों की मौत और आठ घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2025

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक वाहन मंगलवार को सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और आठ व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मचारी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया, ‘‘वाहन जम्मू से माहौर की ओर जा रहा था। यह गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घायल हुए आठ लोगों में से छह को जम्मू भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल