Noida Airport से 15 लाख रुपये की केबल चोरी होने के मामले में साइट इंजीनियर समेत चार लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

 जेवर स्थित निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एक साइट इंजीनियर को तीन अन्य लोगों के साथ लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के एल्युमीनियम केबल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इन लोगों के साथ ही हवाई अड्डे के अन्य कर्मचारी भी संदेह के घेरे में हैं।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार साइट इंजीनियर शिवम शर्मा (22) ने केबल तक पहुंच सुनिश्चित कर चोरी में कथित तौर पर अहम भूमिका निभाई, जबकि अन्य आरोपियों-चालक इरशाद अहमद (23), कार हेल्पर मोहम्मद सिराज (21) और कबाड़ विक्रेता इजहार उर्फ ​​सोनू (26) ने सामग्री उठाने व बेचने में मदद की।

उन्होंन बताया कि शिवम शर्मा अलीगढ़ का रहने वाला है, जबकि तीन अन्य आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि केबल हवाई अड्डे के परिसर के अंदर से चुराए गए थे और साइट पर तैनात कुछ अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष