By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जफराबाद में एक दूकान मालिक को बंदूक दिखा कर लूटने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चा लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कथित रूप से उन्होंने रईस से करीब 60000 रुपये और दो मोबाइब फोन लूट लिये। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं शस्त्र अधिनियम की संबंधित प्रावधानों के तहत जफराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई नगदी, चार चाकू, एक पिस्टल आकार का लाइटर और एक स्कूटर बारामद किया जो कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किए गए है।